राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। वहीं, प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल के नए राज्यपाल अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष रह चके हैं। साथ ही गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को स्थानांतरित कर त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *