हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 के लिए पांवटा साहिब में मतदान शुरू हो चुका है और दोनों मुख्य राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस जहां अपने बूथ प्रबंधन को लेकर सुबह सुबह गंभीर नजर आई वहीं आम आदमी पार्टी पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र के 103 में चंद बूथ को छोड़कर सुबह ही भागती नजर आई। भागने की जो परंपरा आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दो महीने पहले हिमाचल प्रदेश से शुरू की गई थी अब उसकी पुनरावृत्ति बूथ स्तर पर भी दिखाई दे रही है।
अगर आज सुबह पांवटा साहिब क्षेत्र और आसपास के पंचायतों में धरातल की स्थिति को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी का प्रबंधन और कार्यकर्ता कांग्रेस से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रहा है जबकि आम आदमी पार्टी का नामोनिशान भी कहीं नजर नहीं आता।
बहुत धूम-धड़ाके के साथ चुनावी मैदान में कूदे निर्दलीय प्रत्याशियों का भी कोई नामो निशान अभी तक हमारे संवाददाताओं को नजर नहीं आया।
हालांकि अभी सुबह का शुरुआती समय है दोपहर तक स्थिति और साफ होती नजर आएगी और हमारे संवाददाता लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।