सुरेश कश्यप होंगे हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष

सुरेश कश्यप होंगे हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष

राईट न्यूज/पांवटा साहिब

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस पर विराम लगा दिया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।बड़ी बात यह है कि सुरेश कश्यप का नाम कहीं पर भी चर्चा में नहीं था। चंद रोज पहले इंदु गोस्वामी के नियुक्ति को लेकर जबरदस्त संशय पैदा हुआ थाइस बारे में अधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। पच्छाद इलाके से विधायक के तौर पर सुरेश कश्यप ने पिछले 1 साल में दूसरी मर्तबा राजनीतिक ऊंचाई की तरफ कदम बढ़ाए हैं। पहले पार्टी ने उन्हें विधायक से सांसद के तौर प्रमोट किया इसके बाद अब उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।सांसद सुरेश कश्यप की नियुक्ति से पार्टी ने ना केवल अनुसूचित जाति वर्ग को तवज्जो दी है साथ ही शिमला संसदीय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया है। प्रतिदिन जो मिला है क्योंकि इससे पहले नहान के विधायक डॉ राजीव बिंदल इस पद पर आसीन थे। लिहाजा अब सिरमौर की भी कोई नाराजगी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *