हिमाचल: बर्फ में दोस्त के साथ मौज-मस्ती करने गया था शख्स, ऊपर गिर गया हिमखंड

हिमाचल: बर्फ में दोस्त के साथ मौज-मस्ती करने गया था शख्स, ऊपर गिर गया हिमखंड

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों और बड़े-बड़े पहाड़ों का दीदार करने के लिए हर साल सैकड़ों सैलानी यहां घूमने आते हैं। हालांकि, बहुत बार ऐसा होता है कि यह पर्यटक किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है- जहां पर एक व्यक्ति की हिमखंड में दबने से मौत हो गई है।यह दुखद घटना मशहूर पर्यटन नगरी मनाली के कोठी इलाके में पेश आई है। यहां पर हिमखंड में दबने से एक विदेश पर्यटक की जान चली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पर्यटक रूस से भारत घूमने आया था। बीते कल पर्यटक डेनियल बार्बर अपने एक साथी मक्सीम और अन्य कुछ लोगों के साथ स्कीइंग करने के लिए कोठी की तरफ गया था। इस दौरान इन लोगों के साथ स्थानीय स्कीयर भी मौजूद थे।बताया जा रहा है कि यह सब लोग कोठी में स्कीइंग कर रहे थे- इसी बीच अचानक हिमखंड गिर गया और डेनियल उसमें दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया।

इसके बादद डेनियल को मिशन अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।जांच में पाया गया कि हिमखंड बहुत छोटा था, लेकिन हिमखंड की बर्फ डेनियल के मुंह के हिस्से में गिर गई। जिस कारण उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए DSP केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने रूसी दूतावास को घटना की सूचना दे दी है। शव को आगामी करवाई के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस टीम ने मृतक के साथियों के बयान कलमबद्ध कर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *