73 साल की महिला बुरे हाल में मिली, कपड़े फटे थे और युवक फरार था

73 साल की महिला बुरे हाल में मिली, कपड़े फटे थे और युवक फरार था

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बेहद शर्मनका घटना सामने आई है। यहां पर एक गांव के व्यक्ति ने अपने ही गांव की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और दुराचार किया है। घटना के बाद बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।मामले की शिकायत पीड़िता ने खुद पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी बुजुर्ग को मृत समझकर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हुआ है।पीड़िता ने पुलिस टीम को बताया कि बीती रात को वो खाना खाने के बाद अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थी। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस गया।

पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला पकड़कर उसके साथ मारपीट की। जिससे बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई।पीड़िता ने बताया कि बेहोश होने के करीब दो घंटे बाद जब वो होश में आई- तो उसने पाया कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इतना ही नहीं पीड़िता ने शरीर पर चोटों का भी अनुभव किया।

पीड़िता ने आधी रात को दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी घर के दरवाजे को बाहर से बंद करके फरार हो गया था।वहीं, आज सुबह पड़ोसियों ने महिला के करहाने की आवाज सुनी और तुरंत मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। पीड़िता ने फिर पूरी बात पड़ोसियों को बताई। इसके बाद गांव के उप्रधान और पड़ोसियों की मदद से पीड़िता को उपचार के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया।

इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस टीम को बताया कि आरोपी उसे मृत समझकर छोड़ गया था। आरोपी उसके साथ दुराचार कर उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *