ऊना में दर्दनाक हादसा, ऑटो पलटने से 7 वर्षीय भाई की मौत, 11 वर्षीय बहन घायल

ऊना में दर्दनाक हादसा, ऑटो पलटने से 7 वर्षीय भाई की मौत, 11 वर्षीय बहन घायल

राइट न्यूज हिमाचल

अम्ब-ऊना हाईवे पर स्थित कुठियाड़ी में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) लौट रहा एक ऑटो (थ्री व्हीलर) अचानक सामने आए एक पशु को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार रूबल (7) पुत्र नसीब सिंह निवासी खानपुर रोडंगा, तहसील व जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गया।उसकी बहन आकृति (11) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है। दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ समय बाद रूबल की मौत हो गई।

आकृति को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार पूरा परिवार धार्मिक यात्रा पर निकला था। हादसे में ऑटो चालक, बच्चों की माता, नाना और नानी बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी अम्ब अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *