हिमाचल: पत्नी की मौ#त की खबर सुन पति ने भी त्यागे प्राण, साथ जीने-मरने का वादा निभाया

हिमाचल: पत्नी की मौ#त की खबर सुन पति ने भी त्यागे प्राण, साथ जीने-मरने का वादा निभाया

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सोलधा गांव में पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जानें पूरा मामला…

विधानसभा क्षेत्र जवाली में दंपती ने जीवनभर साथ निभाने का वादा अंतिम सांस तक पूरा किया। पत्नी की मृत्यु के कुछ देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। त्रिलोकपुर के सोलधा गांव में बुधवार को पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। सोलधा गांव में ज्ञातो देवी (48) को मंगलवार की रात करीब 12 बजे हार्ट अटैक आया, उन्हें तुरंत सिविल शाहपुर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने ज्ञातो देवी को मृत घोषित कर दिया। इस पर पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ठाकरू राम (56) की उसी समय तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने ठाकरू राम को तुरंत मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया गया।

इसके बाद बुधवार को शाम तीन बजे के करीब गांव के श्मशानघाट में दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को मुखाग्नि उनके बेटे संजय कुमार दी। ज्ञातो देवी और ठाकरू राम का दूसरा बेटा दुबई में काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *