माजरा ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 8-0 से हराया
राइट न्यूज हिमाचल
पांवटा साहिब के माजरा हॉकी एस्ट्रो टर्फ़ मैदान में सातवीं गुरु गोविंद सिंह हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ के मुख्य अतिथि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा व अनूप अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह और सचिव जाफर अली ने कहा कि उत्तर भारत की 26 टीमें पहुंच गई हैं।
पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 31000 और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 21000 और ट्राफी, महिला वर्ग में विजेता टीम को 31000 और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 21000 और ट्रॉफी दी जाएगी। मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था की तरह से प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट (दोनों वर्ग)को पुरस्कृत किया जाएगा इस दौरान आयोजको ने कहा की यह प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी जिसमे महिला पुरुष की 26 टीमें भाग ले रही है पहले दिन पांच मैच खेले गए जिसमें खिलाड़ियो के अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है महिला वर्ग में माजरा टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम को 8-0 से हराया वहीं दूसरे मैच में महिला वर्ग सोनीपत ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया ।
पुरुष वर्ग में मोगा पंजाब ने नालागढ़ को 5-1 , रोहतक ने पंजाब यूनिवर्सिटी 3-1 गोल सें हराया हॉकी कोच पंकज सकलानी, नीरज माहेश्वरी, सुरजीत कश्यप, चमन, के द्वारा इस प्रतियोगिता कों सफ़ल बनाने में अहम् भूमिका निभाई जा रही है ।

