हिमाचल: 20 दिन पहले मां का साथ छूटा, अब बेटे की इस कारण हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमाचल: 20 दिन पहले मां का साथ छूटा, अब बेटे की इस कारण हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राइट न्यूज हिमाचल

जोगिंद्रनगर शहर के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 20 दिन पहले मां की मौत के बाद अब बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-6 की निवासी 73 वर्षीय सुनंदा गुप्ता का बीते दिनों निधन हो गया था। उनकी अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद परिवार श्राद्ध की तैयारियों में जुटा था कि इसी बीच 52 वर्षीय बेटे विकास गुप्ता को देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ा।

परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार पर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विकास गुप्ता का पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी बेटी ने पिता की चिता तो मुखाग्नि दी।विकास गुप्ता एक निजी स्कूल में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद पूरे उपमंडल में शोक का माहौल है।

विकास गुप्ता अपने पीछे पत्नी माला देवी, दो बेटियां और दो भाई विवेक व विशाल को छोड़ गए हैं। परिवार पर एक महीने के भीतर दूसरी बड़ी विपदा टूटने से हर आंख नम है। उधर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय धरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, रोटेरियन अजय ठाकुर व अन्य गण्यमान्य लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *