हिमाचल में धर्मगुरु पर केस? अमेरिकन लेडी ने बताया- पति ने मिलवाया था, करता था तंत्र

हिमाचल में धर्मगुरु पर केस? अमेरिकन लेडी ने बताया- पति ने मिलवाया था, करता था तंत्र

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए हर साल देश-विदेश से सैकड़ों सैलानी यहां आते हैं। मगर बहुत बार ऐसा होता है कि कुछ पर्यटक महिलाएं यहां पर प्रताड़ना का शिकार होती हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला से सामने आया है- जहां पर महिला ने एक धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण करने के संगीन आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने मामले की शिकायत अमेरिकी दूतावास और मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।महिला ने बताया कि वो भारतीय मूल की है, लेकिन अमेरिका में रहती है। साल 2023 में वो बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने के लिए धर्मशाला आई थी। यहां पर वो अपने पति के माध्यम से धर्मगुरु से मिली। बीती 2 नवंबर को बीमार थी और उसका पति बोधगया में था।

इसी बीच धर्मगुरु उनके घर आया और तंत्र विद्या के नाम पर उसकी बीमारी का फायदा उठाया। महिला ने बताया कि धर्मगुरु ने शारीरिक संबंध बनाने के बदले स्वस्थ करने का झूठा वादा किया।महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। परिवार और धर्मगुरु के सम्मान के चलते दोनों पति-पत्नी धर्मशाला छोड़कर बीड़ में रहने के लिए चले गए। महिला ने बताया कि हम बीती 5 मार्च को ही धर्मशाला लौटे हैं।

यहां आते ही डेके नाम के व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दी। महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी जान को खतरा है।उधर, नागचांग गुरु क्याप ने महिला के सभी आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार विदेशी धर्मगुरुओं पर ऐसे झूठे आरोप लगा चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है- ये सिर्फ बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश है।

अगर महिला के आरोप सही है तो उसने अब तक ये मामले कोर्ट में क्यों नहीं दर्ज करवाया। मामले की शिकायत करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल करने के बाद मामले में FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *