राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुए हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने चंद घंटों में हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने मामले में दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है- जिसमें मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मामले में खुलासा हुआ है कि महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।
दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस टीम को महिला और उसके प्रमी की कॉल रिकॉर्डिंग भी बरामद की है- जिससे ये स्पष्ट हो गया है कि दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि व्यक्ति ठेकेदार के पास काम करता था। भ्रांता पंचायत में वो अपनी पत्नी और दो बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराए के मकान में रहता था।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है- जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पाया गया है कि वेद प्रकाश की पत्नी राज माला ने अपने प्रेमी त्रिलोक कुमार के साथ मिलकर वेद प्रकाश की हत्या की है। पुलिस टीम नो दोनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश शराब पीने का आदी था।
जबकि, उसकी पत्नी और त्रिलोक का प्रेम प्रसंग चल रहा था- जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। होली वाले दिन वेद प्रकाश रात को घर पर शराब के नशे में घर आया और उसका फिर पत्नी के साथ बहुत झगड़ा हुआ। ऐसे में राजमाला ने उसका गला घोंट दिया और फिर कमरे में पड़े प्लास से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
मामले की शिकायत मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वेद प्रकाश के हत्यारों को सलाखों के पीछे डाल दिया। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए DSP पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस टीम को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है-उसमें साफ सुनाई दे रहा है कि दोनों वेद प्रकाश की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे थे।
इसी के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछचाछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूरी बात बता दी।आपको बता दें कि नया साल 2025 शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। बीते 73 दिन में देवभूमि में यह 19वां मर्डर केस रिपोर्ट हुआ है। ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में डर का माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।