हिमाचल: तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, लाडले को पुकारती रही बूढ़ी मां- बेसुध हुई पत्नी

हिमाचल: तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, लाडले को पुकारती रही बूढ़ी मां- बेसुध हुई पत्नी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के वीर जवान पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। जवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। संजीव की बेटी अभी महज पांच साल की है।वीर जवान संजीव कुमार (46) SSB में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। संजीव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

लोगों ने नम आंखों और वीर जवान अमर रहे के नारों के साथ संजीव को अंतिम विदाई दी। SSB जवानों की टुकड़ी ने भी पूरे सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी संजीव कुमार को सेल्यूट कर विदा किया।संजीव कुमार नूरपुर की वार्ड नंबर-8 के रहने वाले थे। वर्तमान में संजीव पश्चिम बंगाल के सिक्किम में SSB के कैंप रानीडंगा में तैनात थे। संजीव का निधन अचानक तबीयत के कारण हुआ है।

कल सुबह संजीव की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची- जिसे देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई।बेटे की देह देख बूढ़ी मां रोती-बिलखती रही और अपने लाडले को बार-बार पुकारती रही। वहीं, संजीव की पत्नी पति को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गई। परिवार की बेबसी देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग परिवार को ढांढस बांधते रहे।

संजीव अपने पीछे 70 वर्षीय मां, पत्नी और पांच साल की बेटी छोड़ गए हैं। मां और दादी को रोता-बिलखता देख बच्ची बस एक टक लगाए देखती रही। संजीव के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *