हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने स्थगित किया कल होने वाला 12वीं का अंग्रेजी का पेपर, जानें कारण

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने स्थगित किया कल होने वाला 12वीं का अंग्रेजी का पेपर, जानें कारण

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कल शनिवार 8 मार्च को 12वीं कक्षा की होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा बाद में होगी। जिसके लिए नई तारीख तय की जाएगी। शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा को रद्द करने के पीछे का कारण चंबा जिला के एक सरकारी स्कूल में गलती से 12वीं के पेपर को खोलने के चलते लिया गया है।

दरअसल आज सात मार्च को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि चंबा जिला के चुवाड़ी के एक सरकारी स्कूल में गलती से 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की जगत 12वीं का पेपर खोल दिया गया। जिसके बाद शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी किए।

अधिक जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार की शाम के समय चार साढ़े बजे हमें अज्ञात ई.मेल मिला था। उसमें ये दावा किया था कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी में गलती से कल होने वाला 12वीं का पेपर खोल दिया गया था।

शिकायत मिलने पर हिमाचल शिक्षा बोर्ड की ओर से लॉन्च किए गए एप एग्जाम मित्रा को जांचा, क्योंकि परीक्षा केंद्र में पेपर खोलने का वीडियो इस एप पर अपलोड किया जाता है। जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। गलती से कल होने वाला पेपर आज ही खोल दिया गया था।

निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल देने के चलते ही शिक्षा बोर्ड ने इस पेपर को रद्द करने का फैसला लिया है। नैतिकता के आधार पर बोर्ड इस प्रशन पत्र पर परीक्षाएं नहीं करवा सकता है। अब कल होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा की डेट को हम बाद में नोटिफाई करेंगे।वहीं इस सारे मामले की विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

जिसमें जिसकी भी गलती पाई गई, उसकी अन्य बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इस सूचना के मिलने के बाद बोर्ड ने एक टीम को मौके पर भेजा है। यह टीम मौके पर जाकर छानबीन कर रही है। बोर्ड सचिव ने साफ कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है बस ये गलती के कारण समय से पहले खुल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *