बेटी के ईलाज के लिए दानी सज्जनों से आर्थिक मदद की गुहार..

बेटी के ईलाज के लिए दानी सज्जनों से आर्थिक मदद की गुहार..

शिलाई क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती की दोनों किडनियां खराब, गले की भी होनी है सर्जरी..

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

गिरिपार के शिलाई क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती को ईलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। युवती पिछले 10 वर्षों से किडनी की गम्भीर बीमारी से जूझ रही है, जिसके ईलाज में अभी तक लगभग 12 लाख रुपए खर्चा आ चूका है।

युवती गरीब परिवार से सम्बंध रखती है। जिस के चलते अब आगे का ईलाज करवा पाना परिजनों को मुश्किल हो चुका है। माँ-बाप अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने में हर मुमकिन कोशिश कर रहे है। इसलिए परिजनों ने मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से दानी सज्जनों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

बता दें कि मामला शिलाई क्षेत्र का है। प्रियंका शर्मा (23) पिता का नाम बलबीर शर्मा, गांव जुवाँ (Junwan) ग्राम पंचायत बकरास, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की रहने वाली है। वह पिछले 10 साल से किडनी की बिमारी से जूझ रही है। वर्ष 2011 में पेट दर्द के चलते उसे IGMC शिमला में दिखाया गया।

जहाँ कुछ समय ईलाज के उपरांत उसे वर्ष 2013 में PGI चंडीगढ़ भेजा गया। लगभग 3 साल तक यहां ईलाज चलता रहा, लेकिन फिर डॉक्टर ने प्रियंका की दोनों किडनियां फेल बता दी। गांव के एक गरीब परिवार के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा, मगर युवती के पिता ने हिम्मत नही हारी और ईलाज जारी रखा। जिस दौरान पैसे उधार व जमीन पर लेकर 12 लाख तक का खर्चा उठाया गया।

युवती के पिता बलबीर शर्मा का कहना है कि अब एक महीने के अंदर डॉक्टर ने डायलिसिस के लिए कहा है और साथ में थायराइड बढ़ गया है। गले की सर्जरी भी होनी है। अतः उन्होंने दानी लोगों से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि युवती का बाकी का ईलाज करवाया जा सके।

युवती के ईलाज के लिए हिमाचल की सामाजिक संस्था (NGO) उभरता भारत ने पहल की है। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा व महासचिव जय ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे रही है। उनके संज्ञान में जैसे ही प्रियंका के पीड़ित होने की बात आई तो उन्होंने अपने संपर्क व सोशल मीडिया के माध्यम से आर्थिक मदद जुटाने की कोशिश की है।

इससे पूर्व भी संस्था मिशन -1 में बल्ड कैंसर पीड़ित अमीषा के लिए 8 लाख से उपर जुटाए थे। मिशन-3 में एक मरीज के लिए 4 लाख के आस पास जुटाए थे, जबकि बालकृष्ण शर्मा के ईलाज के लिए 50 हज़ार जुटाए है।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए NGO उभरता भारत के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा 98163-31643 व जय ठाकुर – 85804-39400 के नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Account Holder Name : Balbir sharma
Account Number: 65110471686
IFSC Code : SBIN0050569
G/Pay Number : 88948-94691

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *