राईट न्यूज / हिमाचल
पूरे प्रदेश मे मूसलाधार बारिश ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है राजधानी शिमला में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां पर एक घर पर लैंडस्लाइड हुआ है। शिमला से 70 किमी दूर कोटगढ़ में यह घटना पेश आई है। घर में रहने वाले 5 लोग दब गए थे, जिनमें से माता-पिता और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बर्जुग दंपति को बचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के कुमारसैन में उपतहसील कोटगढ़ की ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव की यह घटना है। यहां पर एक मकान भूस्खलन की चपेट मे आ कर धराशाही हो गया. घर में पांच लोग रह रहे थे. लैंडस्लाइड के बाद जयचंद और उनकी पत्नी बीना देवी हल्की चोटें आई हैं।
हालांकि, घटना में जयचंद के बेटे अनिल (32) और उनकी पत्नी किरण और बेटे स्वप्निल की मौत हो गई। 11 साल का स्वपनिल माता पिता के साथ मलबे में दब गया था। तीनों के शवों को पुलिस ने निकाल लिया। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में बीते 12 घंटे में 80 एमएम बारिश हुई है और साथ ही अधिकतम पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया है।
कई लोगों से छिना उनका आशियाना
प्रदेश में 24 जून से अब तक 365 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। कई लोगों से उनका आशियाना हमेशा-हमेशा के लिए छिन गया है, जबकि कई घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 घायल हुए हैं। 44 की मौत सड़क दुर्घटनाओं और ढांक से गिरने से हुई है, जबकि एक की मौत फ्लैश-फ्लड की चपेट में आने से हुई है।
बीते 24 घंटे के दौरान यहां हुई तबाही
लाहौल के जुंडा नाला और तेलिंग नाला में बाढ़ के बाद मनाली-लेह सड़क बंद हो गई है।
कुल्लू के राहनीनाला में लैंड स्लाइड के बाद रोहतांग सड़क भी बंद है।
कसौली में नए बन रहे भवन भूसंखलन से धराशाही हो गए