राइटन्यूज ब्रेकिंग— कोरोना संकट में आशाओ को निराशा। बोली रिस्क ज्यादा वेतन कम।

राइटन्यूज ब्रेकिंग— कोरोना संकट में आशाओ को निराशा। बोली रिस्क ज्यादा वेतन कम।

पांवटा साहिब — सोमवार को स्थानीय विधायक चौ0 सुखराम ने आशा वर्करो व स्वास्थ्य कर्मियो का उत्साह वर्धन करते हुए सेनेटाइजर व मास्क वितरित किये। वितरण कार्यक्रम के बाद विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी व आशा वर्कर्स बेहतरीन कार्य कर रहे है वे प्रशंषा के पात्र है साथ ही उन्होने प्रशस्ति पत्र भी बांटे।

वही आशा वर्करो ने अपनी समस्या विधायक के सामने रखते हुए कहा कि रिस्क ज्यादा है और वेतन कम। और वह भी 6—6 महीने तक वेतन नही मिलता। सभी वर्कर्स ने कहा कि वे उनकी समस्या सरकार के सामने रखे। विधायक ने उनकी हर समस्या का निवारण करने की बात कही और आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या का निराकरण किया जायेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष पवन चौधरी, शिवानी वर्मा, हितेंदर कुमार, चरनजीत सिंह,नप अध्यक्ष सीमा चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र मान, कृष्णा धीमान, अनिल चौधरी, गीता देवी, कपिल वर्मा, गुरचरन चौधरी, राहुल चौधरी, बी॰एम॰ओ॰अजय देओल व पार्षद आदि शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *