राईट न्यूज / पांवटा साहिब
मन बहलाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मिशन रिपीट ठीक है, लेकिन सच यह है कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस पार्टी बनाएगी क्योंकि प्रदेश की जनता ने जयराम सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। इसलिए मुख्यमंत्री को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। यह बात पांवटा विधान सभा क्षेत्र के गांव अमरकोट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जिला महासचिव हरप्रीत रत्न ने कही।
उन्होंने कहा कि उर्जा मंत्री ने सिर्फ अपने चहितो को फायदा पहुंचाया है। पिछले कल जनता ने साक्षात देखा जो सड़क जनता के लिए 4 साल से नही बनी जिस के लिए संबंधित विभाग बजट ना होने का रोना रोता रहा कल विभाग द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर रातों रात बना दी गई बजट अब कहा से आया। इस से पता चलता है प्रदेश सरकार आम जनता की नही सिर्फ नेताओ की है। बीजेपी के राज मे आम लोगो का ख्याल नही सिर्फ खास का रखा जाता है।
सभा को संबोधित करते हुए शमशेर अली काश्मी ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद के आधार पर काम नहीं करती, कांग्रेस में सभी वर्गों की बराबर की हिस्सेदारी रहती है। जातिवाद पर नही वोट हमेशा राष्ट्रवाद पर दें। परदेस सरकार जनता का पैसा रैलियों मे उड़ा रही है। सरकारी बसों का इस्तेमाल रैलियों मे भीड़ जुटाने के लिए किया जा रहा है जन सभा के दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

