यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80 हजार जुर्माना

यमुना नदी मे अवैध रूप से कूड़ा डालने पर 80 हजार जुर्माना

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

यमुना नदी के साथ लगती वन भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा डालने के लगातार बढ़ते मामलों के चलते वन विभाग ने कूड़ा डालने वाले वाहनों पर कड़ी कारवाई की।

अवैध रूप से कचरा डम्प कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया गया जिनमे अधिकतर वाहन नगर परिषद से संबंधित थे। वाहन चालकों व परिषद अभियंता से अवैध डंपिंग का जुर्माना 80 हजार वसूल कर वाहनों को रीलीज़ किया गया।

वन अधिनियम व एन.जी.टी के निर्देशानुसार पूर्व मे भी नगर परिषद व अन्य प्राईवेट वाहनों के खिलाफ इस प्रकार की कारवाई अमल मे लाई गयी है। प्रशासन के सम्मुख भी कचरा निस्तारण की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है।

नगर-परिषद कार्यकारी अधिकारी द्वारा कचरे की अवैध डंपिंग रोकने व पूर्व मे डंप किए कचरे का अतिशीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *