नालागढ़: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चलीं गोलियां

नालागढ़: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चलीं गोलियां

राईट न्यूज / हिमाचल

प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ कोर्ट परिसर में हत्या के आरोपी पर दिनदहाड़े गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे जैसे ही आरोपी पेशी के बाद बाहर निकलकर कोर्ट की सीढ़ियां उतरने लगा तो उस पर हमला हो गया। कोर्ट परिसर के बाहर घात लगाकर बैठे दो में से एक हमलावर ने उस पर फायर करने शुरू कर दिए। वारदात के वक्त हत्या के आरोपी अजय उर्फ सनी के साथ एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मी भी थे। गोलियां चलते ही पुलिस ने सनी का सिर नीचे झुका दिया और भीतर की तरफ भाग गए।

इस दौरान एक गोली कांस्टेबल के कान को छूकर निकल गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हमलावर ने सनी पर दो फायर किए। निशाना चूकने के बाद हमलावर हवा में फायर कर बाइक से फरार हो गए। कोर्ट परिसर से करीब 300 मीटर दूर पुलिस थाने के पास हमलावरों की बाइक गिर गई। वे बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद नालागढ़ में दहशत का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *