2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बैडमिंटन खेलते समय 32 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, बैडमिंटन खेलते समय 32 वर्षीय युवक की मौत; परिवार में पसरा मातम

राइट न्यूज हिमाचल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां बैडमिंटन खेलते समय अचानक गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गईं।खेलते-खेलते गिरा युवकजानकारी के मुताबिक, बुधवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय 32 वर्षीय विजय कुमार, जो नूरपुर क्षेत्र के भड़वार के रहने वाले थे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। खिलाड़ी के गिरते ही साथ में खेल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में विजय को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, लेकिन जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।2 बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएएसपी कांगड़ा, बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। स्वस्थ दिखने वाले युवक की इस तरह अचानक हुई मौत से खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि विजय धर्मशाला में एक निजी संस्थान में कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी और दो नन्हे बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) के साथ धर्मशाला में ही किराए के मकान में रह रहे थे। विजय की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार के भरण-पोषण का सहारा छिन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *