आज से डमटाल अनाज मंडी अनिश्चितकाल तक बंद

आज से डमटाल अनाज मंडी अनिश्चितकाल तक बंद

राईट न्यूज / डमटाल

व्यापार मंडल डमटाल की बैठक प्रधान व प्रदेश व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में डमटाल में सम्पन्न हुई। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों से मार्कीट फीस वसूलने के चलते व्यापारी सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट करते हुए मंगलवार से डमटाल अनाज मंडी को अनिश्चितकाल तक बंद रखेंगे और पूरे प्रदेश में डमटाल अनाज मंडी से अनाज की आपूर्ति मंगलवार से बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा डमटाल अनाज मंडी के सारे व्यापारी मंगलवार से सरकार के खिलाफ  धरने पर बैठेंगे।

डमटाल में हुई व्यापारी वर्ग की बैठक में बोलते हुए प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार अब मार्कीट फीस को लेकर व्यापारियों से धक्का करने पर उतारू हो गई है। सरकार अब व्यापारी वर्ग की जायज मांगों को अनसुना कर रही है जिससे कारोबार पर गहरा आर्थिक संकट पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों में गहरा रोष पनप चुका है।

राजकुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल डमटाल के सभी व्यापारियों ने एकमत निर्णय लेते हुए कहा कि अगर सरकार ने मार्कीट फीस वसूल करना बंद न किया तो मंगलवार से अनिश्चितकाल तक अनाज मंडी को बंद रखा जाएगा और पूरे प्रदेश में अनाज की सप्लाई को बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गुप्ता, चेयरमैन कपिल पुरोहित, कोषाध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, ब्रोकर यूनियन प्रधान योगेश गुप्ता, उपप्रधान वीरेंद्र शर्मा, नरेंद्र महाजन, रिंकू गुप्ता, संजीव महाजन, अशोक महाजन, सचिन अग्रवाल, राकेश व जतिन सहित सभी गण्यमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *