पावँटा सिविल अस्पताल के महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गुप्ता कोरोना पॉज़िटिव

पावँटा सिविल अस्पताल के महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गुप्ता कोरोना पॉज़िटिव

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधी गुप्ता समेत दो पुलिस जवान और एक लैब टेक्नीशियन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उपमंडल पांवटा सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधी गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खलबली मच गई। फिलहाल उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है।


बता दें कि सिविल अस्पताल में हर रोज सैंकड़ों मरीज विशेषकर गर्भवती महिलाएं उपचार के दौरान विशेषज्ञ डॉ सुधि गुप्ता के संपर्क में आई होगी। जिसे देखते हुए लोगों में हड़कम्प मच गया। ऐसे में उन सभी महिलाओं सहित अन्य मरीजों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है, जो डॉक्टर सुधीर गुप्ता के संपर्क में पिछले दो से तीन रोज में इलाज के दौरान आएं हैं।

इसके अलावा सिविल अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं पांवटा थाना से 2 पुलिस जवान भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। फिलहाल इन सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

इस बारे में सीएमओ के के पराशर ने बताया कि पौंटा साहिब सिविल अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधी गुप्ता सहित तीन लोग करोना संक्रमित हुए हैं।

सीएमओ ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगह से लोग जाने से बचे व मास्क का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *