राईट न्यूज / पावंटा साहिब
सिरमौर में वीरवार की शुरूआत 9 नए मामलों से हुई। पहले से संक्रमित पुलिस कर्मियों के कॉन्टैक्ट में आए 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह भी बताया जा रहा है कि ताजा रिपोर्ट में पहले से संक्रमित पुलिस कर्मी की पत्नी व बेटे पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही दो अन्य पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसमें 36 वर्षीय महिला के अलावा 11 व 10 साल के दो बच्चे भी हैं, जो पुलिस कालोनी में रह रहे हैं। इसके अलावा भगवानपुर से एक 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
वहीं पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब का 57 वर्षीय कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। गोरखूवाला से 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं माजरा से 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक राजबन के आर्मी एरिया से 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब का एक 25 वर्षीय कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 9 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि 40 नेगेटिव पाए गए हैं। एक की रिपोर्ट बेनतीजा है।