राईट न्यूज / शिमला
प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार थमती नहीं दिख रही। सोमवार को प्रदेश में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमितों की मौत व नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड 63 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 18, शिमला 13, सोलन आठ, मंडी पांच, सिरमौर पांच, चंबा चार, हमीरपुर तीन, बिलासपुर तीन, ऊना तीन और किन्नौर में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 4980 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कांगड़ा जिले में 1551, मंडी 821, हमीरपुर 400, बिलासपुर 337, ऊना 373, चंबा 269, हमीरपुर 227, शिमला 234, कुल्लू 129, सिरमौर 437, सोलन 172, किन्नौर 70 और लाहौल-स्पीति में 27 नए मामले आए हैं। कुछ जिलों की रिपोर्ट आनी बाकि है। इससे पहले सात मई को प्रदेश में 4332 नए मामले आए थे।
कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 135782 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 99400 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 34417 हो गए हैं और 1925 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2712, चंबा 1673, हमीरपुर 2569, कांगड़ा 10077, किन्नौर 418, कुल्लू 866, लाहौल-स्पीति 262, मंडी 3489, शिमला 3193, सिरमौर 3049, सोलन 3950 और ऊना जिले में 2159 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 2355 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11223 लोगों के सैंपल लिए गए।
मला के आईजीएमसी में कसुम्पटी के 32 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णनगर के 60 वर्षीय व्यक्ति, समरहिल की 45 वर्षीय महिला, त्यूणी की 38 वर्षीय महिला, गंज बजार की 76 वर्षीय महिला, विजयनगर के 50 वर्षीय व्यक्ति, सांगला के 54 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति, ठियोग की 55 वर्षीय महिला, नेरवा की 70 वर्षीय महिला, चम्बाघाट सोलन के 73 वर्षीय महिला व पच्छाद की 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है। मंडी में वीर तुंगल के 44 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरनगर के डोढवां के 45 वर्षीय व्यक्ति, नगवाईं के 60 वर्षीय, जोनल अस्पताल में 70 वर्षीय व्यक्ति व मंडी के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।
सोलन में चंडी की 58 वर्षीय महिला, शिमला की 75 वर्षीय महिला, धर्मपुर की 44 वर्षीय महिला, अर्की के 60 वर्षीय व्यक्ति, सिरमौर के 45 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी के 42 व 32 वर्षीय वर्षीय व्यक्ति और रामशहर के 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर में कांडो के 55 वर्षीय व्यक्ति, सराहन के 55 वर्षीय व्यक्ति, भेडवाला के 70 वर्षीय व्यक्ति व पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-8 के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।