पावंटा व नाहन मे 31 नए कोरोना के मामले

पावंटा व नाहन मे 31 नए कोरोना के मामले

राईट न्यूज / सिरमौर

प्रदेश में अब भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार को सिरमौर जिले में एक साथ 31 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। कुल 202 नमूने आज टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 171 नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि 31 नमूने पॉजिटिव आए हैं। इन 31 नए मामलों में नाहन सब डिवीजन से 20 और पांवटा सब डिवीजन से 11 मामले शामिल हैं। एमसी जेल नाहन से 17 मामले जिसमें 25 से 55 वर्ष की आयु के 17 पुरुष शामिल थे। वहीं साकेत नव विहार वार्ड नंबर 11 से 5 मामले, पांवटा साहिब जिसमें 12 साल की बालिका, 46 साल की महिला, 52 साल का पुरुष, 76 साल की महिला और 82 साल का पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा 10 साल के बच्चे सहित शमशेरपुर पांवटा साहिब से 3 मामले है। इनमें 38 साल की महिला और 43 साल का पुरुष भी शामिल है। नाहन से 3 मामले जिनमें 19 साल की युवती, 33 साल की महिला और 54 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईआरबीएन धौलाकुआं पांवटा साहिब से 2 मामले जिनमें 35 साल का पुरुष और एक अन्य पुरुष शामिल है। इसके अलावा एक 26 वर्षीय युवक पांवटा साहिब से संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *