शिमला मे सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।
सिरमौर में सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन स्थिति में ही निजी वाहन चल सकेंगे। शहर में होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालक सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।
हमीरपुर में 10 मई से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
कांगड़ा में सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। घर से एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति होगी।
मंडी में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
सोलन में सुबह आठ से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। सोलन सब्जी मंडी में सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक ही कारोबार होगा। कर्फ्यू के बीच कामगारों को छुट्टी होने के बाद आधा घंटे की पैदल जाने की छूट होगी।
कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। बस सेवा भी बंद रहेगी। हार्डवेयर की दुकानें भी बंद रहेंगी।
किन्नौर सुबह 9 से 12 बजे तक तक, चंबा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, लाहौल स्पीति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और बिलासपुर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक।