राईटन्यूज/पांवटा साहिब
धौलाकुआं में एक 46 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली है। संक्रमित युवक यहां एक कारखाने में काम करता था और जो की पहले से संक्रमित युवक के सम्पर्क में आया था।जानकारों की माने तो यह क्वारंटाइन था। फिलहाल उसे त्रिलोकपुर कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट कर दिया गया है।कोरोना संक्रमित होने का ये मामला शेष 21 सैम्पल्स में से आया है बाकी 20 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।इसके अतिरिक्त 7 फॉलोअप सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें 3 ठीक हुए हैं और तीन के सैम्पल्स फिर लिए जाएंगे। एक फॉलो अप सैंपल फिर पॉजिटिव आया है।
शनिवार को भेजे गए सभी 88 सैम्पल्स की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। फॉलोअप सैम्पल्स में से ठीक हुए व्यक्तियों में गर्भवती महिला, दिल्ली से वापस आई कोलांवाला भूड़ की 26 वर्षीय महिला और सहारनपुर से आई कच्चा टैंक निवासी 20 वर्षीय युवती शामिल है।
फॉलोअप सैम्पल्स में सहारनपुर से आई कचा टैंक निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। मामले की पुष्टि डीसी सिरमौर डॉ आरके परुथी ने की है।