बाइक की सीट के नीचे मिली चिट्टे की खेप, युवक व महिला गिरफ्तार

बाइक की सीट के नीचे मिली चिट्टे की खेप, युवक व महिला गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

कांगड़ा पुलिस ने एक बार फिर से गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे के साथ एक महिला व युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि यह हैरोइन वह ज्वाली से लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की ज्वाली से बाइक पर एक महिला वा युवक चिट्टा लेकर आ रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत पुलिस टीम ने कांगड़ा बाईपास छोटा हरिद्वार के पास एक बाइक को जांच के लिए राेका। इस दाैरान बाइक की सीट के नीचे एक डिब्बी बरामद हुई, जिसमें चिट्टा बरामद। तोलने पर उसका वजन 23.81 ग्राम पाया गया।

इस सन्दर्भ में बाइक सवार आदित्य (20) पुत्र शेरू निवासी वार्ड नंंबर-5 गांव व डाकघर तरसूह तहसील व जिला कांगड़ा व मीरा (30) पत्नी विजय सिंह निवासी गांव सुधाल, डाकघर ज्वाली तहसील नूरपुर व जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *