देहरा से सीएम की पत्नी कमलेश जीतीं, छह साल बाद कांग्रेस को मिला विधायक

देहरा से सीएम की पत्नी कमलेश जीतीं, छह साल बाद कांग्रेस को मिला विधायक

राईट न्यूज / हिमाचल

प्रदेश की देहरा विधानसभा हॉट सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से हराया। कमलेश को 32737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह को 23338 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अरुण अंकेश स्याल को 67, अधिवक्ता संजय शर्मा को 43 व सुलेखा चौधरी को 171 मिले। कुल 150 ने नोटा दबाया। प्रदेश भर के लोगों की निगाहें इस सीट पर लगी थीं।
छह साल बाद देहरा में कांग्रेस को मिला विधायक
साढ़े छह साल बाद विधानसभा क्षेत्र देहरा में कांग्रेस को अपना विधायक मिल गया है। जनता धरतीपुत्र का साथ न चलकर यहां की बेटी (ध्याण) के साथ चली। मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी के सिर जीत का ताज सजा। विधानसभा चुनावों में 2017 और 2022 में देहरा से दोनों बार निर्दलीय विधायक के रूप में होशियार सिंह जीते थे। लेकिन इस बार उपचुनाव में होशियार सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2012-17 तक देहरा से पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि विधायक चुने गए थे। इससे पहले देहरा की बजाय जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र था। 2012 में देहरा को विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। अभी तक देहरा से कोई भी कांग्रेस से विधायक नहीं बना था। अब सीएम की पत्नी कमलेश की जीत के बाद पहली बार देहरा से कांग्रेस को विधायक मिला।

प्रत्याशी का नाम वोट
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस) 32737
होशियार सिंह(भाजपा) 23338

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *