राईट न्यूज़ / हिमाचल
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पांवटा साहिब प्रवास पर रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से 3:37 बजे पांवटा के तारुवाला हेलीपैड पर उतरेगा।
इसके बाद वह मिश्रवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री तय कार्यक्रम अनुसार लगभग एक घंटा यहां रहेंगे इसके बाद 4:45 बजे फिर वापिस चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर बीते कल से ही अटकले तेज हो गयी थी लेकिन शनिवार सुबह तक भी सरकारी कार्यक्रम तय नहीं हो सका था। लगभग 10:00 बजे के बाद ही मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी हुआ है।
जानकारी यह भी है कि इस दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी शिरकत करेंगे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन बीते कल शिलाई में आयोजित हाटी विकास मंच कार्यक्रम में शिलाई पहुंचे थे जिसके बाद वह रात्रि विश्राम हेतु भी वही अपने आवास में रुके थे।
आज उनके पांवटा साहिब आने का कार्यक्रम है जिसके उपरांत वह यहां से देहरादून व फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसी बीच वह मुख्यमंत्री के साथ उक्त कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।