CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक- फिर होंगे दिल्ली रवाना, जानें किन एजेंडों पर लगेगी मुहर

राइट न्यूज हिमाचल

हरियाणा और जम्मू में चुनावी परिणाम आने के बाद अब हिमाचल के सीएम सुक्खू जल्द ही कैबिनेट बुलाने जा रहे हैं। खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को एक महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल बैठक होने की संभावना है।

इस बैठक से पहले मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की बैठकें भी आयोजित की जा सकती हैं, ताकि उन विषयों पर चर्चा की जा सके जो बाद में मंत्रिमंडल में पेश किए जाएंगे।लंबित भर्ती मामलों पर चर्चाविशेष रूप से, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में लंबित भर्ती मामलों से संबंधित विषयों पर बैठक होने की संभावना है।

बता दें कि हाल ही में प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद अब बेरोजगारों को सरकार से एक बार फिर उम्मीद बढ़ी है। लंबे समय से कई विभागों की भर्तियां नहीं हो पाई है।कर्मचारियों को उम्मीदयह बैठक सरकार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दीवाली से पहले कर्मचारी और पेंशनरों को डी.ए. और एरियर देने पर भी विचार किया जा सकता है, यदि वित्तीय संसाधन जुटाने की स्थिति में होती है।

कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उन्हें बकाया एरियर और मंहगाई भत्ता दीवाली से पहले मिले।दिल्ली दौरे की संभावनासूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर या इसके बाद दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान, वह केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिससे राज्य के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

सइस बैठक की तैयारियों के साथ, सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए तत्पर है, जो कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।दिल्ली दौरे के बाद से कैबिनेट की चर्चाबता दें कि हरियाणा में चुनावी प्रचार के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान खबर ये सामने आई कि मंत्री पद और सरकार में बड़ी जिम्मेदारियों को लेकर हाईकमान से चर्चा हुई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में उपजे कई विवादों पर सरकार किस तरह से विपक्ष को जवाब देगी, इस पर भी चर्चा हुई। वहीं, अब सरकार इस कैबिनेट में कई अहम फैसले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *