पांवटा साहिब: सिविल अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड सुविधा बहाल

पांवटा साहिब: सिविल अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड सुविधा बहाल

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए मांग की जा रही थी। यहां तक की 10 दिन तक कड़कड़ाती ठंड में अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।

वहीं अब लंबे अंतराल के बाद साईं अस्पताल पाँवटा साहिब और सिविल अस्पताल के मध्य एमओयू साइन हो गया हैं।

बता दें कि अब सिविल अस्पताल से साईं अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

डॉक्टर जैन ने बताया की दोनो हॉस्पिटल के मध्य एमओयू साइन हुआ हैं। जब तक सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब को रेगुलर रेडीआलोजिस्ट की व्यवस्था नही होती तब तक साई हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में गर्भवती महिलाओं के फ़्री अल्ट्रसाउंड साई हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में होंगे। जिसके खर्चे का वहन सिविल हॉस्पिटल करेगा।

साई हॉस्पिटल में आज से ही ये सुविधा शुरू हो गयी हैं। पहला अल्ट्रसाउंड भूंगरनी की महिला अमरजीत कौर w/o लखवीर का हुआ। जिनके साथ एसएमओ पाँवटा डॉक्टर अमिताभ जैन, बीएमओ राजपुर डॉक्टर देओल व युवा मोर्चा अध्यक्ष चरनजीत चौधरी रहें। जो स्वयं उन्हें लेकर साई हॉस्पिटल पहुँचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *