राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत आने वाले श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में कार सवार दोनों व्यक्तियों की जान चली गई है।अनियंत्रित होकर खाई में समाई कारजानकारी के अनुसार, हादसा बांदल-सुराख मार्ग पर खाला क्यार के पास दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी खाला क्यार और 48 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धार टारन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार जैसे ही क्यार के पास पहुंची, तो चालक ने वाहन पर से अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए । स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया।जांच में जुटी पुलिसवहीं, इस हादसे में अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुमान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।

