भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, गहरी खाई मे गिरने से कार के उड़े परखच्चे

भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, गहरी खाई मे गिरने से कार के उड़े परखच्चे

राईट न्युज / शिमला

जिले में नेरवा-कॉलेज मार्ग पर सोमवार शाम हुए कार हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे गिर गई और इसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के हैं। हादसे के बाद नेरवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक कार नेरवा से सांडली की तरफ जा रही थी। नेरवा कॉलेज से करीब 300 मीटर पीछे हादसा हो गया।

कॉलेज मार्ग की तीसरी कैंची से लुढ़क कर यह कार पहली कैंची के समीप सड़क पर जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तीन मृतक सांडली निवासी थे। जबकि, एक अन्य मृतक बोहराड़ का रहने वाला था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को सुरेंद्र सिंह गांग चला रहा था। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान मोहिंदर सिंह ठाकुर(40) पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह ठाकुर, काना सिंह ठाकुर(40) पुत्र स्वर्गीय जालम सिंह, सुनील ठाकुर पुत्र भीम सिंह ठाकुर निवासी गांव सांडली डाकघर देइया और सुरेंद्र सिंह गांग(33) पुत्र हेत राम गांग निवासी बोहराड़ नेरवा के रूप में हुई है।

प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने 15-15 हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में प्रदान की है। मृतकों के शवों को नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *