मनाली घूमने जा रही दिल्ली की छात्राओं की बस पलटी, एक की मौत, 42 घायल

मनाली घूमने जा रही दिल्ली की छात्राओं की बस पलटी, एक की मौत, 42 घायल

राईट न्यूज / हिमाचल

जिला बिलासपुर के कुनाला में शुक्रवार सुबह बस पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 36 छात्राओं सहित 42 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दो छात्राओं का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। बस में कमला नेहरू महाविद्यालय दिल्ली की 30 छात्राएं, जीजेस मेरी महाविद्यालय दिल्ली की 7 छात्राएं, 4 टूर आयोजक और 3 बस स्टाफ के सदस्य थे। छात्राएं मनाली घूमने जा रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में यह हादसा हुआ।

बस पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी और खुद भी घायलों को जिला अस्पताल और एम्स पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक छात्रा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो छात्राओं को पीजीआई रेफर कर दिया गया। छात्राएं वीरवार शाम को दिल्ली से मनाली के लिए रवाना हुई थीं।

मृतका की पहचान कुशांगी आर्य (20) पुत्री मनोज आर्य निवासी पार्क साइड अपार्टमेंट कृष्णा सरोवर नजदीक इस्कॉन मंदिर जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। फरार चालक की तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत दी है। उपायुक्त, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।

हादसे में ये हुए घायल
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान अंशिका श्रीवास्तव पुत्री प्रबोध चंद्र निवासी गांव सयाजंथ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अनुष्ठा पुत्री अनिल आचार्य निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, पारखी सेठी पुत्री संजील सेठी निवासी पश्चिम नई दिल्ली, मन्या अरोड़ा पुत्री आशीष अरोड़ा निवासी फेज 2 सेक्टर 5 नई दिल्ली, मैयथे लोहिया पुत्री राजेश कुमार निवासी दिल्ली, डिंपल सेन निवासी नई दिल्ली, दीक्षा पुत्री सुनील कुमार छतरपुर दिल्ली, शिवानी रावत पुत्री गुजेंद्र सिंह रावत निवासी न्यू दिल्ली, समीरा सतीजा पुत्री दिनेश सतीजा, पलक मोदी पुत्री विपिन मोदी निवासी नई दिल्ली।

वर्धा पुत्री बीरपल गोयल निवासी दयानंद गली दिल्ली, करण यादव पुत्र किशन पाल यादव निवासी उत्तर प्रदेश, ऐश्वर्या मदन मोहन पुत्री वीएल मदन मोहन निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, अदिति वाजपेयी पुत्री अमित वाजपेयी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, स्वनिका पुत्री कैलाश पवन निवासी करोलबाग नई दिल्ली, समृद्धि अग्रवाल पुत्री उमेश निवासी जयपुर राजस्थान, नव्या यादव पुत्री रतन सिंह यादव नई दिल्ली, आस्था शारदा पुत्री पंकज शारदा निवासी जयपुर राजस्थान, तान्या पाटीदार पुत्री डॉ. पंकज पाटीदार निवासी जिला इंदौर मध्यप्रदेश, अपेक्षा थपलियाल निवासी वेस्ट हाइट गुरुग्राम हरियाणा, रिया पुत्री अश्विनी शर्मा निवासी नई दिल्ली।

कन्हरी पींगे पुत्री अमित पींगे निवासी जीरकपुर चंडीगढ़, तविशी सिंह पुत्री हरेश सिंह निवासी जतब जम्मू-कश्मीर, ऊमामा इबतिहाल गुलजारे पुत्री गुलजारे अहमद निवासी दिल्ली, तविशी पुत्री राजीव दुग्गल निवासी दिल्ली, जाह्नवी सहगल पुत्री संजय सहगल निवासी सेक्टर नंबर 28 दिल्ली, गुरमन कौर चावला पुत्री गुरजीत चावला निवासी साकेत दिल्ली, रेशमा पुत्री जय चंद निवासी सेक्टर 13 दिल्ली, मेरिन टरेसा पुत्री ऐलक्स निवासी मुरचनीकला जिला त्रिवेंद्रम तमिलनाडु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *