राईटन्यूज / पांवटा साहिब
भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब के कप्तान चरणजीत सिंह चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेर्तत्व तिलक राज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और रणवीर ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और रमेश तोमर मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब और सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक विधानसभा से चर्चा के उपरांत मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा युवा पार्टी कि रीड की हड्डी है जो काम युवा कर सकता है वो कोई नही कर सकता युवा मोर्चा मोदी सरकार को पुनः सत्ता में लाने के लिए पुरज़ोर प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोज़गार युवाओं की अनदेखी के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन किए जाएँगे।
जैसा की प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था की प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को रोज़गार दिया जाएगा, लेकिन अब तक एक भी युवा को सरकार की और कोई भी रोज़गार नहीं दिया गया है। उन्होंने अपनी 10 झूठी गारंटियो में युवाओं को बड़े बड़े सपने दिखाए थे जिन्हें वो लगभग एक के बाद भी पूरा नहीं कर पाये। प्रदेश के युवा आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
ये है सूची-
अध्यक्ष चरणजीत सिंह अमरगढ़ डाकखाना पुरुवाला कांशीपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ग्राम गोजर डाकखाना खोदरी माजरी, नितिन शर्मा ग्राम अम्बोआ, उपाध्यक्ष में अनिल चौधरी ग्राम पातलियो, साहिल धवन ग्राम और डाकखाना पांवटा साहिब, केशव चौहान ग्राम बनौर, संयम गुप्ता वार्ड न 10 पाँवटा साहिब, विपुल देवा ग्राम डांडा डाकखाना अम्बोया, हेमराज चौधरी ग्राम केदारपुर, सुदामा शर्मा ग्राम नघेता को बनाया गया है।
महामंत्री का कार्यभार सुनील कुमार चौधरी ग्राम हीरपुर पौंटा साहिब और तरनजीत सिंह गिल ग्राम बातामंडी को दिया गया है। कोषाध्यक्ष स्पर्श गुप्ता बनाए गए हैं। सचिव का कार्यभार पवन पटियाल ग्राम खारा, दिनेश कुमार ग्राम और डाकखाना राजबन, संजीव कक्कर ग्राम मानपुर देवड़ा, अनिल कुमार ग्राम बांगरण, नीरज चौहान ग्राम बनौर, रामेश्वर ग्राम बायेकुआ, देवेंदर तोमर ग्राम भैला डाकखाना नघेता को दिया गया है।
मुख्य प्रवक्ता सुरजीत सिंह ग्राम भगानी और मेहराज काश्मी ग्राम टोका नगला को बनाया गया है।