भाजपा नेता महेंद्र नेगी के अचानक निधन से समूचे शिलाई मे शोक की लहर..

भाजपा नेता महेंद्र नेगी के अचानक निधन से समूचे शिलाई मे शोक की लहर..

राईट न्यूज / शिलाई

भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल के उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी का अचानक निधन से समूचे शिलाई क्षेत्र मे शोक की लहर।

महेन्द्र नेगी जी का इस तरह से दुनिया को अलविदा कहना बहुत ही दुखदाई हैं। वह भाजपा शिलाई के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता थे उनके निधन से परिवार सहित भाजपा शिलाई को भारी नुकसान हुवा हैं जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। मीडिया को जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिलाई के पूर्व विधायक एव खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने महेंद्र नेगी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र ने एक युवा, ईमानदार व शिक्षित नेता खो दिया है। उनकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है। वह दिन रात लोगो की सेवा में लगे रहते थे। उनका इस तरह चले जाना हम सब के लिए बहुत बड़ी कमी का होना हैं। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति दे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, गुमान पोजता, जिला सचिव सतीश शर्मा, रजनीश चौहान, मण्ड़ल उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, धनवीर चौहान, मिया मोहर सिंह, बहादुर सिंह, महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि सिंह ठाकुर, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, ज्ञान शर्मा, लायक राम मगेट, अरविंद गुप्ता, प्रेम तोमर व गोपाल ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शोभाराम चौहान, मायाराम चौहान व बहादुर सिंह जेलदार, कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर ने महेंद्र नेगी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया हैं और इस दुःख की घड़ी में भाजपा शिलाइ परिवार के साथ खड़ी है। इस दुःख की घड़ी में भगवान परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेब तोमर के 13 जुलाई 2020 के सभी कार्यक्रम स्थागित किये है। सोमवार को वह कार्यालय में सतौन व कफोटा जॉन के लोगो की समस्याएं सुन्नी थी। लेकिन महेंदर नेगी जी के अस्महिक निधन के कारण बलदेब तोमर ने सोमवार को होने वाले सारे कार्यक्रम रदद् कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *