राईट न्यूज / पांवटा साहिब
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक पीडबल्यूडी विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चौधरी सुखराम ने कहाँ कि प्रदेश सरकार का इस बार भारी बरसात के कारण बहुत ज़्यादा नुक़सान हुआ हैं।ज़िला सिरमौर और पाँवटा साहिब भी इससे अछूता नहीं रहा हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाँ कि विधानसभा की मुख्य सड़कों का कार्य चला हुआ हैं,अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहाँ कि आगामी 16 अगस्त को हिमाचल की शान अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद हिमाचल प्रदेश आ रहें हैं।उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया हैं।इस यात्रा के दौरान ज़िला सिरमौर के कार्यकर्ता हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उनका स्वागत करेंग़े।इस कार्यक्रम में पाँवटा साहिब मंडल के 150 से अधिक कार्यकर्ता उनके स्वागत हेतु जाएँगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,महामंत्री हितेंद्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर आगामी मंडल की कार्ययोजना पर चर्चा की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,मंडल महामंत्री व बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार,मंडल महामंत्री व प्रधान देवराज चौहान,ज़िला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा,दिनेश चौधरी,रमेश चौधरी,सुरेश शर्मा,नेत्र चौहान,कलम तोमर,सुरेश कुमार,रामप्रशाद,प्रेम सिंह,गगन चौधरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,राहुल चौधरी एस॰सी॰ मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार,सुंदर सिंह,बलदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि शामिल रहें।