राईट न्यूज / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के ग्राम पातलियो के किसान भूपेंद्र सिंह (पिंदु) ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का अपमान कर रही है। किसानों के खाते होल्ड कर दिए हैं। जिस कारण किसान पैसे भी निकाल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत सरकार हर तीन महीने बाद 2000 दे रही थी। लेकिन अब वापस ले रही है क्योंकि किसान इस बारे में पहले जागरूक नहीं थे। हैरानी की बात यह है कि सरकार हर साल ₹6000 दे रही थी। लेकिन अब वापसी के समय किसानों के खाते होल्ड कर दिए हैं। जिस कारण किसान अपने पैसे भी नहीं निकाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए और जिस तरह से किसानों को 3 महीने में किस्त दी जा रही थी उसी हिसाब से ही पैसे वापस ले जाए। अगर किसी किसान ने गलत फार्म भरा है तो उस समय ही उसकी जांच होनी चाहिए थी। अब पैसे वापस लेने के लिए सरकार किसानों का अपमान कर रही है। केंद्र सरकार अंबानी अडानी के तलवे चाटने के चक्कर में आम आदमी को भूल चुकी है।
