भाजपा की हार किसानों की जीत: चरणजीत जैलदार पांवटा साहिब

भाजपा की हार किसानों की जीत: चरणजीत जैलदार पांवटा साहिब

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के उपचुनाव में भाजपा की हार को भाकियू हिमाचल इकाई ने किसानों की जीत बताया है। भाकियू हिमाचल इकाई के पदाधिकारी चरणजीत सिंह जैलदार ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं ने किसानों पर गाडियां चडवाईं, कोटगढ़ के शहीद किसानों का बदला धरतीपुत्र ने चुनाव में ले लिया है। उन्होंने कहा, अभी तक पांच राज्यों में उपचुनाव नतीजे भाजपा के खिलाफ आए हैं। हिमाचल में चारो सीटों पर भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया जुब्बल कोटखाई में भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जप्त हो गई। इस हार के लिए भाजपा स्वयं जिम्मेदार है। हार से सबक लेकर भाजपा किसानों का उत्थान करे, वरना अगले वर्ष होने वाले चुनाव में किसान पूरी तस्वीर ही बदल देंगे।

एक बयान में चरणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने लगातार किसानों की अनदेखी की है। आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन फसल लागत दोगुनी हो गई है। सेब मूल्य में वृद्धि नहीं की गई पहले के मुकाबले इस बार कम दाम मे सेब की फसल खरीदी गई। सरसो के तेल, गैस सिलेंडर और डीजल पेट्रोल के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। हकों के लिए आंदोलन करने वाले किसानों पर लाठी बरसाई गईंं। 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ 1 साल से किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे है। 700 किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। ये केंद्र में हिटलर शाही चल रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य धरातल पर लागू ही नहीं किया। किसान फसल लिए मारा-मारा फिर रहा है। पूरे देश का किसान परेशान है। भाजपा को सबक सिखाने के लिए किसानों ने मतदान को हथियार बना लिया है।

उनका कहना है, किसानों में आक्रोश था। इसकी भड़ास उन्होंने चुनाव में निकाली। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान की बात नहीं कहते, लेकिन सरकारों को किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए। केवल वादे और जुमलेबाजी से अब काम नहीं चलेगा। भाकियू हिमाचल चौ. महेंद्र सिंह टिकैत जी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों की आवाज बन रही है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी, मनीष ठाकुर सोलन, महबूब अली,सुरेश कुमार मंडी, गुरजीत सिंह नंबरदार तथा चुनावी क्षेत्रों के जिला अध्यक्ष श्री सुरमुख सिंह (सोलन) श्री खूब राम (मंडी) बलविंदर सिंह ठाकुर (प्रभारी शिमला) बृजेश शर्मा (प्रभारी कांगड़ा)
एवं प्रचार ड्यूटी में तैनात जसविंदर बिलिंग, सुभाष शर्मा एडवोकेट, हरिराम शास्त्री, उजागर सिंह ,गुरनाम बंगा, अर्जुन बनवैत, हरीश चौधरी, इंद्रजीत अज्जू, गुरनाम गामा, जगजीत सिंह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *