राईट न्यूज / पांवटा साहिब
ट्रक यूनियन पांवटा साहिब के चुनाव बीती 29 जून को शान्ती पूर्ण तरीके से संपन्न हुए। जिस में नागरा ग्रुप के 3 उम्मीदवार व 2 उम्मीदवार चन्नी ग्रुप के जीते चुनाव के बाद बलजीत नागरा द्वारा ट्रक यूनियन चेयर मैन सोमनाथ शर्मा व वाइज चेयरमैन तपिंद्र सिंह बैंस को नियुक्त किया गया।
बीते कल शनिवार को बलजीत सिंह नागरा ने बैठक की जिस में जसमेर सिंह को सीनियर वाइज प्रेसिडेंट व भूपिंदर सिंह को ज्वाइट कैशियर बना दिया गया।
जिस का विरोध उप प्रधान बलविंदर सिंह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा जो 2 बार हारे हुए कैंडिडेटस है उन्हें कैसे पद दिया जा सकता है। जिस का वे विरोध करते हैं। अगर ऐसे ही पद देने है तो चुनाव का जनता के वोटों का कोई मतलब नहीं रह जाता।
ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा हारे हुए लोगो को जिनको जनता ने 3 बार हराया था उन्हें पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह नारंग द्वारा चेयरमैन पद दिया गया था तब भी बलविंदर सिंह उप प्रधान थे तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया।