Truck union election–2023:बलजीत सिंह नागरा के सिर सजा जीत का सेहरा, सब से अधिक बार प्रधान बनने का रिकॉर्ड दर्ज

Truck union election–2023:बलजीत सिंह नागरा के सिर सजा जीत का सेहरा, सब से अधिक बार प्रधान बनने का रिकॉर्ड दर्ज

राईट न्यूज़ / हिमाचल

प्रदेश की सबसे पुरानी पांवटा साहिब की ट्रक यूनियन में चुनाव मे बलजीत सिंह नागरा को ट्रांसपोर्टर्स ने एक बार फिर कमान सौंपी है बलजीत सिंह नागरा दूसरी बार लगातार ट्रक यूनियन के सरदार बने हैं। लेकिन सब ज्यादा बार प्रधान बन ने का रिकॉर्ड भी बलजीत सिंह नागरा के नाम दर्ज हो गया।

नागरा पहली बार 2002 मे ट्रक यूनियन के प्रधान चुने गए थे 2002 से 2005 तक लगातार 3 बार प्रधान चुने गए। 2005 मे उन्होंने खुद इस्तिफा दिया। उसके बाद 2011 मे नागरा दोबारा मैदान में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2013 से ले कर 2017 तक प्रधान चुने गए लगातार 4 बार जीत दर्ज की 2019 मे राजेंद्र सिंह नारंग ने उन्हे हराया 2021 मे उन्होंने राजेन्द्र सिंह नारंग को हराया और अब 2023 लगातार 2 बार जीत दर्ज करते हुए सब से अधिक समय तक ट्रक यूनियन का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड नागरा के नाम हो गया।

वही जीत के बाद बलजीत नागरा ने कहां की यह उनकी नहीं बल्कि ट्रांसपोर्टर्स की जीत है वाहेगुरु ने उन्हे सेवा करने का आशीर्वाद दिया भविष्य में सिरमौर ट्रक यूनियन को और अधिक मजबूत तरीके से चलाया जाएगा सभी को एक साथ लेकर यूनियन आगे बढ़ेगी उन्होंने कहा कि सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के ट्रांसपोर्टर्स ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उस जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए भी बलजीत सिंह नागरा पैनल के महिमा सिंह बहराल को 444 और भूरा ग्रुप के सतबीर सिंह को 253 और चन्नी ग्रुप के दर्शन सैनी को 245 मत प्राप्त हुए ।
बता दें कि बलजीत नागरा पैनल से महासचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा 453 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे बलविंदर सिंह को 318 और विशाल शर्मा को 174 वोट प्राप्त हुए । बता दें कि कुल 941 वोट डाले गए थे जिसमें एक वोट खराब हुआ है।

कोषाध्यक्ष पद के लिए बलजीत सिंह नागरा पैनल से हरबंस लाल चौधरी को 362 मत प्राप्त हुए कोषाध्यक्ष के लिए खड़े हुए राकेश कुमार चौधरी को 303 और विकास खंडूजा को 274 मत प्राप्त हुए।

इसके अलावा अड्डा इंचार्ज के लिए बलजीत नागरा के पैनल से भूपेंद्र सिंह पिंदू ने 488 मत प्राप्त किए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र सिंह काला 226 और तपेंद्र सिंह 229 मत प्राप्त हुए।

बता दें कि बलजीत सिंह नागरा और उनके पैनल की जीत पहले से ही सुनिश्चित बताई जा रही थी क्योंकि बलजीत सिंह नागरा और उनके साथी बेहद सरल स्वभाव के माने जाते हैं ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को सुलझाने के लिए वह दिन रात धरातल पर काम करते हैं यही कारण है कि ट्रांसपोर्टर्स द्वारा उन्हें एक बार फिर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का मुख्या बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *