भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरुण कुमार हुए शहीद, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर

भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरुण कुमार हुए शहीद, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर

राइट न्यूज हिमाचल

भारतीय सेना के जाबांज सिपाही हवलदार अरुण कुमार शहीद हो गए हैं, जिससे उनके गृह क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा में गहरा शोक व्याप्त है। अरुण कुमार, जो अपनी बहादुरी और देश सेवा के लिए जाने जाते थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।शहीद अरुण कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसमें सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग शामिल होगे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुखमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना में हवलदार एवं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र निवासी श्री अरुण कुमार ‘लक्की’ जी के कर्तव्य पालन के दौरान हुए निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

अरुण कुमार जी की देश सेवा, साहस एवं समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *