पांवटा साहिब : मनमोहन सरकार ने हिमाचल से छीना था विशेष पैकेज अनुराग ठाकुर

पांवटा साहिब : मनमोहन सरकार ने हिमाचल से छीना था विशेष पैकेज अनुराग ठाकुर

राईट न्यूज / हिमाचल

गुरुवार को पांवटा साहिब के ज्वालापुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की पूर्व मनमोहन सरकार ने हिमाचल से विशेष पैकेज ही छीन लिया था।

केंद्रीय मंत्री कहा कि विश्व में भारत की साख प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ी है। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन चुका है। मोदी सरकार ने किसी राज्य में विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास की तीव्र रफ्तार को डबल इंजन ही सरकार ही बनाए रख सकती है।

इस अवसर पर पांवटा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी और उत्तराखंड के सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर भी मौजूद रहे।

पांच सालों में जनता ने देखा कांग्रेस का चेहरा: अनुराग 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच सालों में जनता ने कांग्रेस का चेहरा देखा है। कांग्रेस ने जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया है। अगर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का यह चेहरा देख चुकी है।

पांवटा के पूर्व विधायक न तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और न ही विधायक रहते हुए कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांवटा में रिकॉर्ड कार्य करवाकर दिखाए हैं। भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। जनता सब जानती और कांग्रेस को हकीकत दिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *