राईट न्यूज / पांवटा साहिब
प्रदेश के हर गांव में भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा यह बयान हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिया।
रविवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी पत्रकार वार्ता कर कहा की हिमाचल के किसान आने वालें समय में हिमाचल में टोलटैक्स बैरियर को बंद करवाने का निर्णय ले सकते है।
उन्होंने कहा की राकेश टिकैत ने हिमाचल के किसानों आवाज को बुलंद की है। लेकिन भाजपा व आरएसएस से जुड़े लोग बदनाम करने की साजिश रची तथा हिमाचल को शर्मसार किया है। अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि किसान अब हिमाचल के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगें।
उन्होंने विक्रमादित्य सिंह द्वारा दिये गए व्यान पर कहा कि टिकैत के हिमाचल दौरे में दो तरह के रुझान देखने को मिले। जिसमें एक किसानों के पक्ष मे व दूसरा सरकार के पक्ष में।
पत्रकार वार्ता दौरान भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के महासचिव गुरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, जसविंदर व यूनियन के जिला महासचिव इंदर सिंह राणा आदि उपस्थित थे।