पांवटा साहिब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भनेत डाबरा पद पर नहीं होगा साक्षात्कार

पांवटा साहिब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भनेत डाबरा पद पर नहीं होगा साक्षात्कार

राइट न्यूज हिमाचल सिरमौर

पांवटा साहिब 27 अगस्त। बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु 01 सितम्बर, 2025 तक आवेदन आंमन्त्रित किए गए है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र भनेत डाबरा ग्राम पंचायत भनेत हल्दवाडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता के स्थानान्तरण का मामला बाल-विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ता केन्द्र भनेत डाबरा में रिक्त पद को रद्द किया जाता है।अतः आंगनबाडी केन्द्र भनेत डाबरा में आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद हेतु साक्षात्कार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *