कपड़ों को प्रैस करते समय लगा बिजली का झटका, नाबालिग लड़की की मौ*त

कपड़ों को प्रैस करते समय लगा बिजली का झटका, नाबालिग लड़की की मौ*त

राइट न्यूज हिमाचल

पुलिस थाना आनी के तहत टिक्करी में कपड़ों को प्रैस करते समय करंट लगने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद लड़की को उपचार के लिए आनी अस्पताल में लाया गया। इस दौरान लड़की को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और बच्ची के माता-पिता के बयान दर्ज किए।

लड़की की माता रजनी और पिता मेघ सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कपड़े प्रैस करते समय बच्ची को करंट लग गया। मृतक लड़की की पहचान ओेजस्विनी (13) निवासी टिक्करी तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *