लगभग 36 दिन से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह ने मोगा के नजदीक रोडे गांव में अपनी गिरफ्तारी दी है। रात को ही पुलिस को एसजीपीसी की तरफ से इंतिला दे दी गई थी की सुबह अमृतपाल सिंह अपनी गिरफ्तारी देंगे।
कल रात को अमृतपाल सिंह मोगा के नजदीक पिंड रोडे के गुरुद्वारा साहिब मे आ गए थे सुबह उन्होंने स्नान किया उसके बाद जपजी साहिब का पाठ करने के बाद गुरुद्वारे मे शीश नवाया संगत को अमृतपाल सिंह ने सम्बोधित भी किया।
संगत को सम्बोधित करते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा गिरफ्तारी वो पहले भी दे सकते थे लेकिन सरकार की मंशा सही नहीं थी। इतने दिन जब लाखो की फोर्स आप के पीछे हो और आप गिरफ्तार ना हो ये वाहेगुरू की किरपा के बिना ये संभव नहीं।
उन्होंने संगत से और नौजवानों से सीखी सिद्धांतो पर चलने ओर अमृत छकने को कहा। गुरु के चरनी लगो गुरु वाले बनो। अगर आप सच के रास्ते पर चलते हो। दुनियावी अदालतों में आप मुजरिम हो सकते हो लेकिन वाहेगुरु की अदालत में नही। उसके बाद अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी दी।
उन्हे भटिंडा एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से उन्हे असम के डिबरूगढ़ भेजा जाएगा। क्यो कि उनपर एनएसए के तहत मामला दर्ज है। उनके 9 साथी पहले से ही डिबरू गढ़ में है।