राईट न्यूज / हिमाचल
प्रदेश के कसौली में 11वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने सरकार को सिंगल चाइल्ड नियम पारित करने की सलाह दी है। कहा कि साक्षात्कार में कई बार सिंगल चाइल्ड पर बात कर चुके हैं कि यह क्यों जरूरी है, लेकिन ये बातें ही रह जाती हैं। इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे भविष्य में लोगों को काफी दिक्कत आने वाली है। तुषार कपूर ने कहा कि उनकी बैचरल डैड पर एक किताब भी है। इसमें अपनी जीवनी लिखी है। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को मारीच फिल्म रिलीज होगी। कहा कि मुझसे हर बार कहा जाता है कि किसने किताब लिखने का आइडिया दिया। दोस्तों के बार-बार कहने पर पुस्तक निकाली है। बैचलर डैड बुक में खासकर यह एक बहुत बड़ा किस्सा है। इसके बारे में किताब के चैप्टर तीन डिवाइन इंटरवेंशन में लिखा है। 2012 में मैं पिता बन गया।
आज मेरा बेटा छह साल का हो गया है। यही सब कुछ किस्से मैंने किताब में लिखे हैं। इसलिए मैंने किताब को अपनी जीवनी के अंदाज में लिखा है। बचपन में खुशवंत सिंह के लेख पढ़े हैं। वह सामाजिक मुद्दों को मनोरंजन की तरह लिखते थे। वैसे ही मैंने भी अपनी किताब को एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है। हालांकि यह सीरियस निजी यात्रा के बारे में हैं। यह फेस्टिवल बहुत ही चर्चित फेस्टिवल है, जो प्रशंसित किताबों को प्रोत्साहन देता है। उन्होंने कहा कि भारत में युवा लेखकों के लिए बहुत मौका दिया जाता है। बेस्ट सेलर युवा लेखकों को बनाते हैं। आज एलीट क्राउड के साथ साथ आम जनता भी किताबें पढ़े, इसके लिए प्रकाशकों व लेखकों का योगदान बहुत ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बैचलर डैड विषय पर मंथन किया।