राईट न्यूज / हिमाचल
प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया। सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के बाद घायल को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया। उधर, पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसा गुरुवार देर शाम पेश आया। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापस लौट रहे जामन की सैर पंचायत के राज्यों गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप गाड़ी में सराहां की ओर आ रहे थे। जयहर से कुछ ही दूरी पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जबकि धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि धनवीर सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।